Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News करन देओल की डेब्‍यु फिल्‍म की तैयारी आरंभ, फ्रेशर हीरोइन की तलाश

करन देओल की डेब्‍यु फिल्‍म की तैयारी आरंभ, फ्रेशर हीरोइन की तलाश

0
283

मुम्‍बई। अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल को लॉन्‍च करने के बाद विजयता फिल्‍म्‍स जल्‍द करन देओल को लॉन्‍च करने जा रहा है।

करन देओल सनी देओल का बड़ा बेटा है। इस करन देओल के लिए हीरोइन की तलाश देओल परिवार ने शुरू कर दी है।

pal-pal-dil-ke-paas

सनी देओल के बेटे करन देओल की डेब्‍यु फिल्‍म का नाम ‘पल पल दिल के पास’ होगा। इस बात की पुष्‍टि विजयता फिल्‍म्‍स की तरफ से जारी किए नए वीडियो से हो गई है। इस वीडियो में करन देओल का चेहरा नहीं दिखाया गया।

देओल परिवार करन देओल की डेब्‍यु फिल्‍म पल पल दिल के पास के लिए बतौर अभिनेत्री एक फ्रेश चेहरे की तलाश में है। वीडियो के जरिये देओल परिवार ने ऑडिशन के लिए निवेदन मांगे हैं।

सनी देओल फिल्‍म ‘पल पल दिल के पास’ के लिए दिल्‍ली की रहने वाली कोई लड़की खोज रहे हैं क्‍योंकि कहानी दिल्ली की पृष्ठ भूमि पर होगी और लड़की की उम्र 16 से 20 के बीच होनी चाहिए।

चलते चलते…
यदि आपको लगता है कि आप देओल परिवार के नए चेहरे करन देओल के साथ बड़ी स्‍क्रीन पर नजर आने का दम रखती हैं तो आप विजयता फिल्‍म्‍स पर जाकर अपनी जानकारी सपुर्द कर सकती हैं। यहां पर क्‍लिक करें।