Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News फाइनली सलमान खान को 13 वर्षीय लड़की कहेगी पिता!

फाइनली सलमान खान को 13 वर्षीय लड़की कहेगी पिता!

0
207

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी अगली फिल्‍म में पिता की भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा स्‍वयं सलमान खान ने एक इंटरव्‍यू के दौरान किया। हालांकि, इस बारे में सलमान खान ने अधिक खुलासा नहीं किया।

जानकारी के अनुसार फिल्‍म में सलमान खान प्रशिक्षित डांसर के रूप में नजर आ सकते हैं। इस फिल्‍म में सलमान खान 13 वर्षीय लड़की के पिता का किरदार निभाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान ने जब प्‍यार किसी से होता है में पिता की भूमिका निभाई थी, जब सलमान खान की उम्र 30 साल के करीब थी।

हालांकि, पिछले साल रिलीज हुई फिल्‍म सुल्‍तान में भी सलमान खान पिता की भूमिका में थे, लेकिन उनकी संतान जन्‍म के बाद मर जाती है।