पापा शक्‍ति ने श्रद्धा कपूर को घसीटने के मामले में तोड़ी चुप्‍पी

0
290

मुम्‍बई। पिछले साल के अंतिम दिनों में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और फरहान अख्‍तर की लव स्‍टोरी में शक्‍ति कपूर की विलेन एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी। कहा गया कि शक्‍ति कपूर ने प्‍यार में डूब चुकीं अपनी बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को फरहान अख्‍तर के घर से घसीट कर बाहर निकाला।

लेकिन, जब इस बारे में पापा शक्‍ति कपूर से संपर्क किया गया तो अभिनेता ने इस बारे में चौंकाने वाली बात कह डाली। अभिनेता शक्‍ति कपूर ने कहा, ‘मैं गोआ में था। मैं मुम्‍बई लौटा, और इस बारे में चर्चा सुनी तो चकित रह गया। श्रद्धा कपूर एक अच्‍छी बच्‍ची है। मैंने उसको इस तरह अफवाहों पर ध्‍यान न देने की सलाह दी है।’

हैरानीजनक बात तो यह है कि श्रद्धा कपूर और फरहान अख्‍तर के बीच की करीबियों पर अक्‍सर ऊट पटांग किस्‍से ही बनतेहैं। कुछ महीने पहले चर्चा थी कि दोनों बाथरूम में एक साथ पकड़े गये। तो अबकी बार कहा गया कि श्रद्धा कपूर को पापा शक्‍ति कपूर घसीटते हुए फरहान अख्‍तर के घर से बाहर ले आए।