Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News फर्स्‍ट लुक : निशिकांत का ‘मदारी’ ‘तीन’ से भिड़ेगा

फर्स्‍ट लुक : निशिकांत का ‘मदारी’ ‘तीन’ से भिड़ेगा

0
263

मुम्‍बई। निशिकांत कामत निर्देशित और इरफान ख़ान अभिनीत फिल्‍म ‘मदारी’ का फर्स्‍ट लुक जारी हो चुका है। इस फिल्‍म में इरफान ख़ान मुख्‍य भूमिका निभाएंगे।

फिल्‍म ‘मदारी’ की टैगलाइन Sshhh… Desh so raha hai! से एक बात तो स्‍पष्‍ट होती है कि निशिकांत कामत और इरफान ख़ान देश की समस्‍या पर बड़ा कटाक्ष करने जा रहे हैं।

irffan khan
इरफान ख़ान ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्‍म मदारी संबंधित अपना लुक और पोस्‍टर जारी किया। हाथ में दोनाली लिए खड़े इरफान ख़ान देश के सिस्‍टम से परेशान नजर आ रहे हैं।

फिल्‍म मदारी 10 जून 2016 को रिलीज होने जा रही है। इस समय पर अमिताभ बच्‍चन, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और विद्या बालन अभिनीत फिल्‍म तीन रिलीज होने जा रही है।

Madaari
ऋभु दासगुप्‍ता द्वारा निर्देशित फिल्‍म तीन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी रोमांचक है। हालांकि, निशिकांत कामत की फिल्‍म मदारी का ट्रेलर रिलीज होना बाकी है।