Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News गैवी चहल अभिनीत फिल्‍म ये है इंडिया का ट्रेलर रिलीज

गैवी चहल अभिनीत फिल्‍म ये है इंडिया का ट्रेलर रिलीज

0
337

अहमदाबाद। चिकन बिरयानी जैसी शॉर्ट फिल्‍म बना चुकी निर्माता संदीप चौधरी, निर्देशक लोमहर्ष और अभिनेता गैवी चहल की तिक्‍कड़ी फिल्‍म ये है इंडिया के जरिये बड़े पर्दे पर धूम मचाने देने के लिए तैयार है। फिल्‍म ये है इंडिया का ट्रेलर बुधवार को जारी किया गया।

PR

भारत के बदलाव पर बात करती फिल्‍म ये है इंडिया का ट्रेलर पूर्व सेना अध्‍यक्ष वीके सिंह ने नयी दिल्‍ली में जारी किया। इस मौके पर सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और भाजपा नेता व भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी भी उपस्‍थित रहे।

लोमहर्ष निर्देशित फिल्‍म ये है इंडिया की कहानी एक एनआरआई युवक के इर्दगिर्द घूमती है, जो भारत आता है और भारत को बदलने की कोशिश में लग जाता है।

4 अगस्‍त को रिलीज होने जा रही फिल्‍म ये है इंडिया में अभिनेता गैवी चहल के अलावा डियाना उप्पल, मोहन अगाशे और मोहन जोशी भी अहम भूमिका में नजर आंएगे।

More News