Wednesday, April 15, 2026
Home Gossip/News मोहित सूरी की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग शुरू

मोहित सूरी की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग शुरू

0
216

नई दिल्ली। फिल्मकार मोहित सूरी की आगामी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग यहां बुधवार से शुरू हुई। फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। चेतन भगत द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ इसी नाम के एक उपन्यास का रूपांतरण है।

half girlfriend
चेतन भगत ने यह खबर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, “माधव झा से मिलें, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ आज दिल्ली में शुरू। मोहित सूरी, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर के साथ।”

फिल्म में अर्जुन माधव झा के किरदार में दिखाई देंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिना कमीज वाली खुद की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसका शीर्षक लिखा, “फिल्म की शूटिंग शुरू। ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बास्केट बॉल। मोहित सूरी, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर भी हैं।”

यह पहली बार नहीं है कि जब अर्जुन किसी रूपांतरण में काम कर रहे हैं। इससे पहले वह ‘2 स्टेट्स’ में भी काम कर चुके हैं। यह फिल्म भगत की किताब ‘टू स्टेट्स : द स्टोरी ऑफ माय मैरिज’ पर आधारित थी।

-आईएएनएस