Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News फरहान अख्‍तर से रिश्‍ते को लेकर श्रद्धा कपूर ने तोड़ दी चुप्‍पी

फरहान अख्‍तर से रिश्‍ते को लेकर श्रद्धा कपूर ने तोड़ दी चुप्‍पी

0
236

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम फरहान अख्‍तर से जोड़ा जा रहा है। लंबे समय से दोनों के संबंधों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब जब रॉक ऑन 2 रिलीज के किनारे है। ऐसे में प्रचार करने निकली श्रद्धा कपूर को संबंधों से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है।Rock On 2 007

इस मामले में जब श्रद्धा कपूर से सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं इस प्रकार की ख़बरों से प्रभावित होती हूं। लेकिन मेरे माता पिता मुझे समझाते हैं कि ये सभी बातें जिंदगी का हिस्सा हैं। फिलहाल, मैं अकेली खुश हूं और अपनी फिल्‍मों के साथ रोमांस कर रही हूं।’

shraddha-kapoor-007

श्रद्धा कपूर ने बात जारी रखते हुए आगे कहा, ‘मुझे हैरानी होती है कि ये चीजें कहां से आती हैं। यह बहुत दुख की बात है और यह बहुत अनुचित है। किसी लेख का शीर्षक तब लिंक अप से संबंधित होता है। यह उस कलाकार के लिए अपमान है, जो उन्‍हें समय देता है।’

गौरतलब है कि फरहान अख्‍तर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘रॉक ऑन 2’ 11 नवंबर को रिलीज होगी। हाल में श्रद्धा कपूर और फरहान अख्‍तर यारों की बारात में खूब मस्‍ती करते हुए नजर आए थे। -आईएएनएस