Friday, September 25, 2026
Home Gossip/News ‘लिव-इन-रिलेशनशिप’ पर बोले आदित्य राॅय कपूर

‘लिव-इन-रिलेशनशिप’ पर बोले आदित्य राॅय कपूर

0
231

मुंबई। बाॅलीवुड के युवा स्टार आदित्य राॅय कपूर, जो इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ ‘आेके जानू’ कर रहे हैं, ने ‘लिव-इन-रिलेशनशिप’ पर अपनी राय जाहिर की है।

आदित्य को अब श्रद्धा कपूर के साथ आगामी फिल्म ‘ओके जानू’ में देखा जाएगा, जो ‘लिव-इन-रिलेशनशिप’ पर आधारित है। लिव-इन-रिलेशनशिप के बारे में पूछे जाने पर आदित्य ने कहा, “यह जब तक एक युगल के लिए सही है, तभी तक अच्छा है। इस फिल्म का हिस्सा बनना अच्छी बात है।”

एक अन्य सवाल के जवाब में हाल में ‘फितूर’ में नजर आए अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का कहना है, ”वे और फिल्में करना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें सेट पर रहना पसंद है। हालांकि, यह फिल्में चुनने का नहीं बल्कि एक अभिनेता के तौर पर सही पटकथा चुनने का सवाल है। हर कलाकार की तरह मैं भी अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं। मुझे और फिल्में करनी हैं। मैं सेट पर रहने के दौरान सबसे ज्यादा खुश होता हूं।”
गौरतलब है कि ‘ओके जानू’ मणि रत्नम निर्देशित तमिल की सुपर हिट फिल्म ‘ओके कनमणि’ का रीमेक है। अभिषेक कपूर निर्देशित ‘फितूर’ के लिए आदित्य को काफी सराहना मिल रही है। फिल्म में कैटरीना कैफ और तब्बू भी हैं।  (आईएएनएस)