Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News बटला हाउस का टीजर रिलीज, जॉन अब्राहम ने किया सच दिखाने का...

बटला हाउस का टीजर रिलीज, जॉन अब्राहम ने किया सच दिखाने का प्रॉमिस

0
471

बटला हाउस मुठभेड़ आधारित फिल्‍म बटला हाउस की पहली झलक सामने आ चुकी है और इस फिल्‍म का ट्रेलर 10 जुलाई 2019 को रिलीज होगा। फिल्‍म में लीड भूमिका निभाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया खाते से फिल्‍म बटला हाउस की कुछ झलकियां साझा की हैं, जो दर्शकों में बेकरारी पैदा करने के लिए काफी हैं।

एक्‍शन क्राइम थ्रिलर बटाला हाउस में जॉन अब्राहम पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्‍ट में दावा किया है कि यह फिल्‍म बटला एनकाउंटर का सच दिखाएगी।

इसके अलावा जॉन अब्राहम ने एक वीडियो भी शेयर किया जो इस फिल्‍म से संबंधित है। इस टीज़र में फिल्म बटला हाउस के कुछ सीन और कुछ संवाद शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह फिल्‍म असली बटला हाउस मुठभेड़ से प्रेरित है जो लगभग एक दशक पहले 19 सितंबर, 2008 को हुई थी, जिसे आधिकारिक तौर पर ऑपरेशन बटला हाउस के रूप में जाना जाता है।

यह ऑपरेशन दिल्ली के जामिया नगर स्थि‍त बटला हाउस में इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के आतंकवादियों के खिलाफ हुआ था। इस ऑपरेशन को पुलिस अधिकारी संजीव कुमार यादव ने अंजाम दिया था, जिसका किरदार जॉन अब्राहम निभाएंगे।

इस फिल्‍म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है जबकि पटकथा रितेश शाह ने लिखी है, जो सुपरहिट फिल्‍म पिंक की पटकथा लिख चुके हैं। फिल्‍म बटला हाउस 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी।

Batla House, John Abraham, Batla House encounter, Operation Batla House, Indian Mujahideen (IM), ‘Paramanu’, Sanjeev Kumar Yadav, Nikkhil Advani, Ritesh Shah,