Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News Omg! इंद्र कुमार से डर गई थीं ऊवर्शी रौतेला

Omg! इंद्र कुमार से डर गई थीं ऊवर्शी रौतेला

0
265

मुंबई। आगामी फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ के निर्देशक इंद्र कुमार ने कहा कि फिल्म के मुख्य किरदार में नजर आने वाली ऊवर्शी रौतेला उनसे काफी घबरा गई थीं। इस किरदार के लिए हामी भरने से पहले करीब तीन माह तक अभिनेत्री उनसे बचती रही।

फिल्म के ट्रेलर लांच पर कुमार ने कहा, “ऊवर्शी जब मुझसे पहली बार मिलने आई, तो मुझे लगा कि भूत के, लेकिन प्यारे भूत के किरदार के लिए उनसे बेहतर कोई हो ही नहीं सकता, लेकिन वह डर गईं और चली गईं। अगले तीन माह तक मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश करता रहा, लेकिन उन्होंने मुझे नजरअंदाज किया।”

urvashi rautela 002
फिल्म के पटकथा लेखक तुषार हीरानंदानी अभिनेत्री पर नजर बनाए हुए थे और आखिरकार उन्हें इस फिल्म में काम करने को राजी कर लिया गया। फिल्म में ऊवर्शी के अलावा आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय भी हैं।

माधुरी दीक्षित, जूही चावला, काजोल, कंगना रनौत और रेखा जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके निर्देशक कुमार ने कहा कि उन्होंने कई साल बाद किसी बेहतरीन अभिनेत्री के साथ काम किया है। ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

-आईएएनएस