Friday, April 17, 2026
Home Gossip/News नई कैफ सनसनी को सलमान खान लॉन्‍च नहीं करेंगे बल्‍कि…

नई कैफ सनसनी को सलमान खान लॉन्‍च नहीं करेंगे बल्‍कि…

0
263

मुम्‍बई। जी हां, बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड में प्रवेश नहीं करवाएंगे। चर्चा है कि इस कार्य के लिए खुद कैटरीना कैफ ने कमर कस ली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ अपनी मॉडल बहन इसाबेल कैफ को बॉलीवुड में लॉन्‍च करने जा रही हैं। इसके लिए कैटरीना कैफ निर्देशकों से बातचीत कर रही हैं क्‍योंकि फिल्‍म निर्माण में कदम रखने का मूड बना चुकी हैं।

हालांकि, इस बारे में कैटरीना कैफ का कहना है कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। लेकिन, कैटरीना कैफ ने जल्‍द फिल्‍म निर्माण में कदम रखने की बात स्‍वीकार की।

गौरतलब है कि पहले चर्चा थी कि इसाबेल कैफ को बॉलीवुड दबंग खान बड़े पर्दे पर उतारेंगे। बाद में, सलमान खान के करीब सूत्रों ने स्‍पष्‍ट कर दिया कि सलमान खान के पास फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।