Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News जानिये, किस काम के लिए अमेरिका जा रही हैं शिल्‍पा शेट्टी?

जानिये, किस काम के लिए अमेरिका जा रही हैं शिल्‍पा शेट्टी?

0
197

मुंबई। जी हां, बॉलीवुड अभिनेत्री और व्यवसायी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अमेरिका के नारी सशक्तीकरण समारोह में शामिल होने जा रही हैं। इस बात की जानकारी शिल्‍पा शेट्टी ने स्‍वयं अपने ट्वीट द्वारा दी।

अभिनेत्री ने लिखा, ‘अमेरिका में आ रही हूं। ओरलैंडो से शुरू होगा।’ इस ट्वीट के साथ शिल्पा शेट्टी ने नारी सशक्तीकरण समारोह का एक पोस्टर अपने अमेरिकी दौरे की तारीखों के साथ साझा किया। उनका यह दौरा 26 फरवरी से शुरू होगा और 26 मार्च को खत्म होगा।

इस पोस्टर में लिखा गया है, “महिला दिवस का जश्न और कई गैर सरकारी संगठनों के लिए जागरूकता पैदा करना है।”

शिल्पा शेट्टी को पिछली बार डांस रियलिटी शो में निर्णायक की भूमिका में देखा गया था। शिल्पा के साथ इस शो में कोरियोग्राफर गीता कपूर और निर्देशक अनुराग बसु भी निर्णायक की भूमिका में नजर आए थे।

-आईएएनएस