Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News जब शाह रुख खान ने कहा, ‘आप से ही सीखा है सर’!

जब शाह रुख खान ने कहा, ‘आप से ही सीखा है सर’!

0
263

मुम्‍बई। अभिनेता शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म रईस ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत करने के साथ साथ किंग खान की लड़खड़ाती स्‍टारडम को भी संभालना शुरू कर दिया है।

फिल्‍म रईस में अभिनेता शाह रुख खान के अभिनय की जमकर प्रशंसा हो रही है। दिलचस्‍प बात तो यह है कि प्रशंसा करने वालों में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन भी शामिल हैं।

अमिताभ बच्‍चन ने रईस में शाह रुख खान के अभिनय की तारीफ करते हुए ट्विट में लिखा, ‘बधाई हो शाह रुख, रईस, इसमें आपका गुस्‍सा बहुत प्‍यारा है।’

इसके जवाब में किंग खान ने ट्विट कर कहा, ‘आप से ही सीखा है सर।’ दरअसल, शाह रुख खान फिल्‍म रईस में शराब माफिया की भूमिका निभाते हुए अपने एंटी हीरो रंग में रचे हुए हैं, जो दर्शकों को खूब लुभा रहा है।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि फिल्‍म रईस के पोस्‍टर में शाह रुख खान दीवार के अमिताभ बच्‍चन की तरह बैठे हुए हैं।

एक अन्‍य रोचक बात, जो काम शाह रुख खान अमिताभ बच्‍चन की डॉन रीमेक से नहीं कर सके, वो काम शाह रुख खान ने रईस से कर दिया है।

हालांकि, शाह रुख खान ने फिल्‍म ट्रेलर में पहले ही चेतावनी दे दी थी कि बैटरी नहीं बोलने का…।