अजय को पद्मश्री सम्‍मान, काजोल देंगी पार्टी

0
280

मुम्‍बई। जी हां, काजोल देवगन अजय देवगन को पद्मश्री सम्‍मान मिलने की खुशी में पार्टी का आयोजन करने जा रही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काजोल चाहती हैं कि अजय देवगन की इस उपलब्‍धि का जश्‍न बड़े स्‍तर पर मनाया जाए।

ajay devgn kajol 001

काजोल की ओर से पार्टी का आयोजन ताज लैंड एंड में किया जाएगा, जो बांद्रा में है। 3 जून को आयोजित होने वाली इस पार्टी में बॉलीवुड हस्‍तियों के अलावा राजनीतिक दलों से जुड़ी शख्‍सियतें भी शामिल होंगी।

ajay devgn kajol
गौरतलब है कि अजय देवगन को भारतीय सिनेमा में अपने बेहतरीन योगदान के लिए पद्मश्री सम्‍मान से हाल में सम्‍मानित किया गया था। अजय देवगन ने फूल और कांटे से हिन्‍दी सिनेमा में कदम रखा था और उनकी पिछली फिल्‍म दृश्‍यम थी, जिसको काफी सराहा गया।

ajay devgan padamshree

अजय देवगन इन दिनों अपनी होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म शिवाय की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इतना ही नहीं, अजय देवगन और काजोल जल्‍द ही होम प्रोडक्‍शन की एक अन्‍य फिल्‍म में एक साथ नजर आएंगे।