Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News लाइफस्टाइल के ब्रांड को प्रोमोट करेंगी कंगना

लाइफस्टाइल के ब्रांड को प्रोमोट करेंगी कंगना

0
169

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी ने अपने परिधान संबंधी ब्रांड ‘मिलांज बाए लाइफस्टाइल’ का ब्रैंड एम्बेसेडर बनाया है।

इस ब्रैंड के नए ‘समर कलेक्शन’ में ‘एथनिक’ पर ज्यादा ध्यान दिया गया है, जो आज की आत्मविश्वासी महिलाओं के लिए है, जिनकी समझ उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है।

Kangna Ranaut Lifestyle

‘मिलांज बाए लाइफस्टाइल’ का यह नया संग्रह कंगना के सशक्त व्यक्तित्व से प्रेरित है।

कंगना ने कहा, “यह एक ऐसा ब्रैंड है, जो भारतीय सांस्कृति परिधानों को एक आधुनिक रूप देता है। जिस तरह से इसने इन परिधानों को पेश किया है, मुझे इससे प्यार हो गया है।”

‘लाइफस्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रबंधन निदेशक ने कहा, “यह ब्रैंड आज के जमाने की महिलाओं की आधुनिकता को दर्शाता है। इसमें उनकी विचार शैली और आत्मविश्वास की झलक है। यह ब्रैंड कंगना के सरल शैली, सशक्त और स्वतंत्र व्यक्तित्व से प्रेरित है।” (आईएएनएस)