वापसी से खुश हुए यो यो हनी सिंह

0
159

मुंबई। लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह ने दुबई में पिछले सप्ताह आयोजित हुए ‘टाईम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्डस (टोइफा)’ में प्रस्तुति देकर पुरस्कार समारोह में चार चांद लगा दिए।

18 माह बाद वापसी करने वाले हनी सिंह ने कहा कि उन्हें इतने लंबे समय बाद प्रस्तुति देकर काफी अच्छा लग रहा है।

सिंह ने अपने बयान में कहा, “मेरी प्रस्तुति पर लोगों द्वारा दी गई प्रशंसा और प्रेम से मैं काफी खुश हूं। इतने लंबे समय बाद प्रस्तुति देकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है।”

ऐसा बताया जाता है कि नशीली दवाओं के अधिक सेवन के कारण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और अपने इलाज के लिए ही वह 18 माह तक शोबिज से बाहर रहे।

सिंह को अभिनेता रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नाडीज के साथ के साथ मंच पर नाचते देखा गया । इसके अलावा यो यो हनी सिंह की पंजाबी फिल्‍म जोरावर भी रिलीज होने के समीप है। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा के शो में यो यो हनी सिंह अपनी फिल्‍म का प्रोमोशन करने पहुंचेंगे। (आईएएनएस)