Tuesday, September 22, 2026
Home Gossip/News अभिनेता कपिल शर्मा ने फिल्‍म निर्माण में रखा कदम

अभिनेता कपिल शर्मा ने फिल्‍म निर्माण में रखा कदम

0
277

मुम्‍बई। बॉलीवुड में फिल्‍म किस किसको प्‍यार करूं से बतौर अभिनेता फिल्‍मी पारी शुरू करने वाले स्‍टैंड अप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने फिल्‍म निर्माण में कदम रख लिया है। कपिल शर्मा की अगली फिल्‍म में नजर आएंगी इशिता दत्‍ता!

अभिनेता कपिल शर्मा की बतौर फिल्‍म निर्माता पहली फिल्‍म फिरंगी होगी, जिसकी शूटिंग इनदिनों जोर शोर से चल रही है। पिछले दिनों इस फिल्‍म के गानों की शूटिंग पूरी की गई थी।

जैसा कि हम पहले ही कई रिपोर्टों में बता चुके हैं कि इस फिल्‍म में कपिल शर्मा मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे।

‘द कपिल शर्मा शो’ पर क्‍लीन शेव नजर नहीं आते कपिल, क्‍यों?

कपिल शर्मा ने ट्विटर से जानकारी देते हुए कहा, ‘मैं बतौर निर्माता पहली बॉलीवुड फिल्‍म फिरंगी होगी, जो जल्‍द आ रही है।’