Wednesday, April 22, 2026
Home Gossip/News करण जौहर निर्देशित तख्‍त का टीजर और रिलीज डेट घोषित

करण जौहर निर्देशित तख्‍त का टीजर और रिलीज डेट घोषित

0
379

धर्मा प्रोडक्‍शन्‍स कलंक के बाद एक और मल्‍टीस्‍टारर पीरियड ड्रामा तख्‍त लेकर आ रहा है, जिसका निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं।

शनिवार को करण जौहर ने अपनी अगली निर्देशित फिल्‍म तख्‍त का टीजर रिलीज कर दिया और साथ ही तख्‍त की रिलीज डेट भी घोषित कर दी।

24 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली फिल्‍म तख्‍त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्‍की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्‍हवी कपूर और अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्‍म तख्‍त की प्रिंसिपल फोटोग्राफरी मार्च महीने में आरंभ हो जाएगी। बता दें कि करण जौहर की पिछली निर्देशित फिल्‍म ए दिल है मुश्किल थी, जिसको बॉक्‍स ऑफिस पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।