Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सनी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे करणवीर शर्मा

सनी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे करणवीर शर्मा

0
323

मुम्बई। अनिल कपूर की क्राइम थ्रिलर टीवी सीरीज 24 सीजन 2 में अहम किरदार निभा चुके अभिनेता करणवीर शर्मा जल्द ही सनी देओल अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करणवीर शर्मा ने टोनी डिसूजा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म साइन की है। इस फिल्म से अक्षय कुमार का साला करण कपाड़िया बॉलीवुड डेब्यु करने जा रहा है।

एक्शन थ्रिलर फिल्म में सनी देओल भी अहम भूमिका में हैं। हाल ही में निर्माता ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सनी देओल एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

करणवीर शर्मा के करीबी सूत्रों के अनुसार फिल्म में करणवीर शर्मा एक्शन करते हुए नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट करणवीर शर्मा के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

बता दें कि करणवीर शर्मा अपने स्टंट सीन खुद करना पसंद करते हैं और करणवीर शर्मा ने मिश्रित मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया हुआ है।

इसके अलावा करणवीर शर्मा इनदिनों एएलटी बालाजी की वेब सीरीज हक से में काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में राजीव खंडेलवाल और सुरवीन चावला लीड भूमिका में हैं।