Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News साढ़े तीन महीने की गर्भवती हैं करीना कपूर!

साढ़े तीन महीने की गर्भवती हैं करीना कपूर!

0
282

मुम्‍बई। ‘रंगून’ अभिनेता शाहिद कपूर के बाद अब दूसरे रंगून अभिनेता सैफ अली ख़ान भी पिता बनने जा रहे हैं। इस बार ख़बर पक्‍की है, कुछ ऐसा ही दावा है एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट न्‍यूज पोर्टल का।

जी हां, स्‍पॉटब्‍यॉयई की रिपोर्ट के अनुसार करीना कपूर मां बनने जा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर साढ़े तीन महीने की गर्भवती हैं। हालांकि, परिवार की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई पुष्‍टि नहीं की गई।

kareena kapoor 002

कुछ दिन पहले भी करीना कपूर का मां बनने को लेकर सामचार सामने आया था और सामान्‍य तौर पर जब भी करीना कपूर के मां बनने की बात सामने आती है तो करीना झटपट ख़बर का खंडन करती हैं, मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ।

kareena kapoor 003
करीना कपूर और सैफ अली ख़ान लंडन ट्रिप से वापस आ चुके हैं और सूत्रों का कहना है कि उनका यह ट्रिप काफी शानदार था और यह ट्रिप केवल सुखद पलों के लिए प्‍लान किया गया था।

अब तो इंतजार है करीना और सैफ अली ख़ान के औपरचारिक तौर पर घोषणा करने का। पहले पहल को शाहिद कपूर भी इंकार कर रहे थे, मगर, मीरा राजपूत के बेबी बंप ने ख़बर पर मोहर लगाई थी।