Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News करीना कपूर ने दी गुड न्‍यूज, 49 की उम्र में चौथी बार...

करीना कपूर ने दी गुड न्‍यूज, 49 की उम्र में चौथी बार पापा बनेंगे सैफ अली खान

0
2829

जी हां, करीना कपूर दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। करीना कपूर ने 20 दिसंबर 2016 को अपनी पहली संतान तैमूर को जन्‍म दिया था। सैफ अली खान और करीना कपूर ने खुद इस संबंध में आधिकारिक तौर पर घोषणा की।

Kareena Kapoor
Actress Kareena Kapoor

16 अक्‍टूबर 2012 को करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ अली खान करीना कपूर से उम्र में दस साल बड़े हैं। हालांकि, शादी करने से पहले पांच साल तक सैफ अली खान और करीना कपूर में प्रेम संबंध में रहे।

सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी, जो 2004 में तलाक के साथ खत्‍म हो गई थी। इस रिश्‍ते से सैफ अली खान को दो बच्‍चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी 1991 में हुई थी। अमृता सिंह और सैफ अली खान की मुलाकात फिल्‍म बेखुदी की शूटिंग दौरान हुई। हालांकि, इस फिल्‍म से सैफ अली खान को उनके कथि‍त गैर पेशेवर व्‍यवहार के चलते निकाल दिया गया था।