Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News गर्भावस्‍था को लेकर करीना की प्रतिक्रिया

गर्भावस्‍था को लेकर करीना की प्रतिक्रिया

0
203

मुंबई। करीना कपूर ख़ान आजकल काफी रोमांचित महसूस कर रही हैं। उनके रोमांचित होने के दो कारण हैं, एक तो फिल्‍म उड़ता पंजाब और दूसरा गर्भावस्‍था को लेकर मीडिया में सुर्खियां। इस बार गर्भावस्‍था को लेकर पूछ गए सवाल पर करीना कपूर का जवाब कुछ बदला हुआ सा था।

आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के प्रचार के लिए पहुंचीं करीना से जब पूछा गया कि क्या उनके गर्भवती होने की बात सच है, तो उन्होंने कहा, “मैं महिला हूं। उम्मीद है, भगवान की कृपा होगी। लेकिन अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। फिलहाल आप सभी इस बारे में जिस तरह बात कर रहे हैं, उससे मैं रोमांचित महसूस कर रही हूं।”

kareena kapoor 005
हाल ही में लंदन में सैफ के साथ छुट्टी मनाकर लौटीं करीना ने मजाक में कहा कि उन्होंने लंदन में पांच बच्चे छिपाकर रखे हैं।

फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर उत्साहित हैं। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे भी हैं।

पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर आधारित फिल्म उड़ता पंजाब की रिलीज को लेकर अभी कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं है, हालांकि, फिल्‍म की रिलीज डेट 17 जून पहले से निर्धारित है।

-आईएएनए