Monday, October 12, 2026
Home Gossip/News बोमन ईरानी के बेटे कायोज ने विज्ञापन से किया निर्देशन डेब्‍यु

बोमन ईरानी के बेटे कायोज ने विज्ञापन से किया निर्देशन डेब्‍यु

0
346

मुंबई। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से मशहूर हुए अभिनेता कायोज ईरानी ने अब कैमरे के पीछे काम कर अपने पिता बोमन ईरानी को एक टीवी विज्ञापन फिल्म में निर्देशित किया।

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की उनकी सह कालकार आलिया भट्ट ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए इस ख़बर और विज्ञापन के लिंक को साझा किया।

boman-irani-001

आलिया ने ट्वीट किया, “मेरा करीबी दोस्त कायोज अब विज्ञापन फिल्म निर्देशक है और यह प्रफुल्लित करने वाला है। आप पर गर्व है कायु। बोमन ईरानी।”

kayoze-irani

बोमन ने भी पोस्ट किया, “पी मार्क सरसों तेल के इस विज्ञापन को बस जारी ही किया है। कायोज ने मुझे डायरेक्शन दिया। प्यार।”

कायोज ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से साल 2012 में शुरूआत की थी। उसके बाद ‘यंगिस्तान’ में अभिनय किया। हाल में ही अपने पिता के साथ फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ में नजर आए थे। -आईएएनएस