Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News कीर्ति सुरेश ने छोड़ी अजय देवगन की मैदान, निर्माताओं की मुश्किल बढ़ी!

कीर्ति सुरेश ने छोड़ी अजय देवगन की मैदान, निर्माताओं की मुश्किल बढ़ी!

0
825

जहां अजय देवगन अभिनीत तानाजी अ अनसंग वॉरियर बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा रही है, वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की आगामी फिल्‍म मैदान के निर्माताओं की कसरत बढ़ गई क्‍योंकि मैदान अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने इस फिल्‍म को करने से इंकार कर दिया है।

पुरस्‍कृत अभिनेत्री कीर्ति सुरेश तमिल, तेलुगू और मलयालम सिने जगत में काम कर चुकी हैं। बोनी कपूर फिल्‍म मैदान से कीर्ति सुरेश को बॉलीवुड डेब्‍यु करवाने वाले थे। इस फिल्‍म में अजय देवगन लीड भूमिका में हैं, और कीर्ति सुरेश को अजय देवगन की पत्‍नी का किरदार निभाना था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कीर्ति सुरेश और बोनी कपूर ने आपसी सहमति और लंबी चर्चा के बाद अलग होने का फैसला लिया। कहा जा रहा है कि बोनी कपूर कीर्ति सुरेश के साथ कोई अन्‍य फिल्‍म बनाएंगे। चर्चा है कि 27 वर्षीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने किरदार को खुद की उम्र से काफी बड़ा महसूस किया, जो डेब्‍यु के लिए उचित नहीं है।

गौरतलब है कि भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सईद अब्‍दुल रहीम के जीवन पर बनने वाली यह फिल्‍म 10 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कीर्ति सुरेश के फिल्‍म छोड़ने के बाद अब निर्माता निर्देशक की भाग दौड़ जाएगी, क्‍योंकि इस किरदार के लिए नये चेहरे की तलाश करनी होगी।

हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई। लेकिन, मैदान से जुड़े हुए सूत्रों का कहना है कि फिल्‍म के लिए नयी अभिनेत्री की खोजबीन जारी हो चुकी है। कीर्ति सुरेश के पास 2020 में आधा दर्जन से ज्‍यादा फिल्‍में हैं, इसमें से एक कीर्ति सुरेश रजनीकांत के साथ करने जा रही हैं।