Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 4 में हुआ कृति खरबंदा का प्रवेश

साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 4 में हुआ कृति खरबंदा का प्रवेश

0
914

मुम्बई। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनने वाली साजिद खान निर्देशित हाउसफुल 4 में कलाकारों की ​फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। जी हां, इस फेहरिस्त में एक नया नाम जुड़ चुका है, जो कृति खरबंदा का है।

सूत्रों का कहना है कि कृति खरबंदा फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर काफी रोमांचित हैं क्योंकि कृति को एक ही सेट पर बहुत सारे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

हाउसफुल 4 में कृति खरबंदा ही नहीं बल्कि और भी कई नये चेहरे देखने को मिलेंगे, जैसे बॉबी देओल, संजय दत्त, पूजा हेगड़े और कृति सैनन आदि।

दिलचस्प बात तो यह है कि कृति खरबंदा की झोली में दो बड़ी सुपरहिट फिल्मों की अगली कड़ी आकर गिरी है। शादी में जरूरी आना अभिनेत्री कृति खरबंदा हाउसफुल 4 के अलावा यमला पगला दीवाना फिर से में भी अहम भूमिका में निभाती आएंगी।