Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News मॉरिशस रवाना हुए कृति, सुशांत

मॉरिशस रवाना हुए कृति, सुशांत

0
308

मुंबई। अभिनेत्री कृति सैनन और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मॉरिशस में फिल्माए जाने वाले अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग के लिए उत्साहित हैं।

कृति ने मॉरिशस रवाना होने से पहले यहां हवाईअड्डे के विश्रामालय में खिंची सुशांत संग अपनी एक तस्वीर साझा की है।

kriti sanon raabta

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘राब्ता’ के आखिरी शेड्यूल की तैयारियां पूरी! मॉरिशस जाने के लिए विमान का इंतजार करते हमारा उत्साह देख ही रहे होंगे..सुशांत सिंह राजपूत। आखिरी शेड्यूल की शूटिंग देश से बाहर होगी।”

दिनेश विजान इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और फिल्म के आखिरी शेड्यूल के मुताबिक इसकी शूटिंग अभी मॉरिशस के अलावा हंगरी के बुडापेस्ट में भी की जाएगी।

-आईएएनएस