Monday, October 19, 2026
Home Gossip/News अभिनेता आमिर खान के साथ काम करेंगी कृति सेनन!

अभिनेता आमिर खान के साथ काम करेंगी कृति सेनन!

0
257

मुम्‍बई। चर्चा है कि यशराज फिल्‍म्‍स की अगली फिल्‍म ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान में आमिर खान और अमिताभ बच्‍चन के साथ कृति सेनन मुख्‍य भूमिका में नजर आ सकती हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले इस फिल्‍म के लिए आदित्‍य चोपड़ा बेफिक्रे अभिनेत्री वाणी कपूर को लेने के मूड में थे। लेकिन, आमिर खान के कथित इंकार करने के कारण फैसला बदलना पड़ा।

सुनने में आया है कि अब वाणी कपूर के किरदार के लिए दिलवाले अभिनेत्री कृति सेनन के नाम पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि कृति सेनन को इसके लिए अप्रोच किया जा चुका है।

यदि सब कुछ इस तरह होता है तो कृति सेनन के लिए दो महानायकों के साथ काम करना काफी बड़ी बात होगी।