Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News जी सिने अवार्ड मंच पर दिखेंगे ‘रुस्तम’

जी सिने अवार्ड मंच पर दिखेंगे ‘रुस्तम’

0
275

‘एयरलिफ्ट’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म ‘रुस्तम’ को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

अपनी फिल्म ‘रुस्तम’ को प्रमोट करने का कोई भी अवसर अक्षय कुमार गंवाना नहीं चाहते। कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने ट्विटर पर ‘रुस्तम’ का पहला लुक जारी किया था।

अब सूत्रों से ख़बर मिली है कि अक्षय कुमार जी सिने अवार्ड के मंच पर फिल्म ‘रुस्तम’ का गेटअप धारण कर प्रस्‍तुति देंगे। इस संदर्भ में अक्षय कुमार ने भी ट्विटर कर अपने प्रशंसकों को सूचित कर दिया है एवं साथ ही उनको याद रखने का निवेदन किया।

दरअसल, जी सिने अवार्ड 2016 का प्रसारण टेलीविजन पर 5 मार्च की शाम को होने वाला है। आज कल सिने अवार्ड प्रोग्रामों को देखने की दर्शकों में काफी उत्सुकता रहती है। शायद अक्षय कुमार एवं उनकी टीम ने इस मंच को चुना।