लंबे अर्से के बाद कलंक में संजय दत्त के साथ दिखेंगी माधुरी दीक्षित

0
298

मुम्बई। भले ही लंबे समय से अभिनेत्री माधुरी दीक्षित संजय दत्त के साथ काम करने को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन, संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने की बात पर पक्की मोहर लगा दी है।

बुधवार की सुबह संजय दत्त ने अपनी अगली फिल्म कलंक का पोस्टर शेयर किया। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला साथ मिलकर कर रहे हैं।

फिल्म कलंक में लीड भूमिका सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त निभा रहे हैं। फिल्म कलंक अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज होने की संभावना है।

दरअसल, इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को साइन किया गया था। लेकिन, श्रीदेवी की मौत के बाद इस फिल्म के लिए माधुरी दीक्षित को अप्रोच किया गया।

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की अंतिम बिग हिट फिल्म खलनायक थी। उस समय की चर्चाओं के अनुसार संजय दत्त का गलत गतिविधियों में शामिल होना माधुरी दीक्षित को खटक गया था। इसकी कारण दोनों के रिश्ते में दरार आई। हालांकि, दोनों सितारे इस बात को सार्वजनिक स्वीकार करने से बचते रहे हैं।