Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News आलिया भट्ट को इस तरह देखकर दंग रह गए महेश भट्ट

आलिया भट्ट को इस तरह देखकर दंग रह गए महेश भट्ट

0
211

मुंबई। फिल्मकार महेश भट्ट गौरी शिंदे निर्देशित ‘डियर जिंदगी’ में अपनी बेटी आलिया भट्ट का काम देखकर हैरान हैं।

महेश भट्ट ने विनोद पांडे की किताब ‘सांवरी’ के विमोचन के मौके पर कहा, “मैं नहीं जानता कि ‘डियर जिंदगी’ को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन मैंने फिल्म देखी और मैं गौरी तथा आलिया का काम देखकर बेहद हैरान हूं। इतना ही नहीं, मैंने शाहरुख को भी कभी पर्दे पर वैसे नहीं देखा, जैसे वह इस फिल्म में नजर आ रहे हैं।”

Mahesh Bhatt

फिल्‍मकार ने कहा, ‘यह एक अलग प्रकार की फिल्म है। ‘डियर जिंदगी’ भारतीय सिनेमा के लिए गौरव है।’

फिल्म की पटकथा भी गौरी शिंदे ने लिखी है। इसमें कुणाल रॉय कपूर, अली जफर और अंगद बेदी भी हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। -आईएएनएस