Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News मल्‍लिका शेरावत को हुआ इश्‍क

मल्‍लिका शेरावत को हुआ इश्‍क

0
267

Mallika Sherawat

मुंबई। मल्‍लिका शेरावत किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनीं रहती हैं। आजकल अपने प्रेम के कारण चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बॉलीवुड में ‘मर्डर’ फिल्‍म से तहलका मचाने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों पेरिस के एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन साइरिल ऑक्जेनफेन्स के साथ डेटिंग कर रही हैं, वहीं उनका कहना है कि प्यार में होना दुनिया का सबसे बेहतरीन एहसास है।

ऑक्जेनफेन्स प्रतिष्ठित कान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के नियमित रूप से सहभागी रहे हैं, वहीं मल्लिका ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “प्यार में होने का अहसास दुनिया का सबसे अच्छा अहसास है।”

रिपोर्ट के अनुसार, मल्लिका और साइरिल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई है। चर्चा तो यह भी है कि साइरिल ने मल्‍लिका शेरावत को वेलेंटाइन डे पर लग्‍जरी कार समेत कई उपहार दिए थे।

अभिनेत्री मार्शल आर्ट फिल्म स्टार जैकी चेन की फिल्म ‘द मिथ’ में काम कर चुकी हैं। वहीं उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर सकारात्मक विचारों को बढ़ावा दिया।

उन्होंने लिखा, “सकारात्मक विचार स्वास्थ्य और खुशी का कारण होते हैं।” (आईएएनएस)