Saturday, June 13, 2026
Home Gossip/News जाट आंदोलन – मल्‍लिका ने की शांति की अपील

जाट आंदोलन – मल्‍लिका ने की शांति की अपील

0
219

मुंबई। हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने जाट समुदाय से शांति बरतने की अपील की है। जाट समुदाय सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

हरियाणा के हिसार जिले के छोटे से गांव की रहने वाली मल्लिका ने ट्विटर पर आग्रह किया। मल्लिका ने ट्वीट किया, “जाट समुदाय के लिए मेरी अपील है कि वह शांति और अहिंसा बनाए रखें।”

पिछले सप्ताह जाट समुदाय से ताल्लुख रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी जाटों को हिंसक तरीकों का उपयोग न करने और शांतिपूर्ण ढंग से समस्या का रास्ता तलाश करने का आग्रह किया था।(आईएएनएस)