Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News आलिया भट्ट ने स्‍वीकारा कि रिश्‍तों में आने लगा है सुधार

आलिया भट्ट ने स्‍वीकारा कि रिश्‍तों में आने लगा है सुधार

0
235

मुंबई। डियर जिन्‍दगी अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने नये घर में रहने चली गईं हैं। लेकिन, इस घर में आलिया भट्ट अकेली नहीं बल्‍कि अपनी बहन के साथ रहती हैं।

ऐसा बिलकुल नहीं कि ऐसा कदम आलिया भट्ट ने घरेलू रिश्‍तों में चल रहे मनमुटाव के कारण उठाया है क्‍योंकि आलिया भट्ट का दावा है कि रिश्‍ते पहले से ज्‍यादा सुधरे हैं।

आलिया भट्ट ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत दौरान कहा, ‘मैं अकेली नहीं रह रही। अपनी बहन के साथ रह रही हूं। मुझे लगता है कि मेरे परिवार के साथ मेरा रिश्ता बेहतर हुआ है। समय के साथ हर रिश्ते में सुधार होता है। हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जब मेरी, मां, मेरे पिता, हम सभी दोस्तों की तरह हैं।’

alia-bhatt-004

आलिया भट्ट ने आगे कहा, ‘हम अपनी जिंदगी जीने में व्यस्त हैं, लेकिन हम एक दूसरे के साथ बेहद सुकून महसूस करते हैं। पहले हमारा रिश्ता ऐसा नहीं था। अब इसमें बदलाव आया है।’

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘डियर जिंदगी’ है, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आएंगे, जो 25 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्‍म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया है, जो इंग्‍लिश विंग्‍लिश का निर्देशन कर चुकीं हैं। -आईएएनएस