Friday, September 25, 2026
Home Gossip/News टेलीविजन पर काम करने के लिए तैयार हैं नोरा फतेही

टेलीविजन पर काम करने के लिए तैयार हैं नोरा फतेही

0
224

मुंबई। मोरक्को-कनाडा की अभिनेत्री नोरा फतेही, जिसने ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, टेलीविजन की दुनिया में काम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभिनेत्री की एक शर्त है कि अच्‍छा विषय मिलना चाहिये।

बिग बॉस 9 में नजर आ चुकीं नोरा फतेही से जब टीवी वापसी के बारे में पूछा गया तो नोरा ने कहा , “हां, मैं अपने काम के माध्यमों को सीमित नहीं रखना चाहती हूं और अगर विषय अच्छा हुआ, तो जरूर करूंगी। मैंने कभी टेलीविजन में काम करने के लिए मना नहीं किया। सभी बड़े कलाकार टीवी पर काम कर रहे हैं और कई बड़े कलाकार टीवी से ही आए हैं। यह एक बड़ा मंच है।”

उल्‍लेखनीय है कि ‘बिग बॉस-9’ के बाद नोरा को 2015 में आई फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ के गाने ‘रॉक द पार्टी’ के लिए अतिथि भूमिका में देखा गया था।

नोरा फतेही को संजय सूरी के साथ अगली फिल्म में देखा जाएगा। इस बारे में नोरा ने कहा, “यह रोमांचक फिल्म थोड़ी अलग है। ऐसी फिल्म भारत में किसी ने पहले नहीं देखी होगी। यह अलग तरह की थ्रिलर होगी।”

-आईएएनएस