Friday, September 11, 2026
Home Gossip/News शादी के बाद सिलाई कढ़ाई सीखने लगी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, जानिये क्यों?

शादी के बाद सिलाई कढ़ाई सीखने लगी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, जानिये क्यों?

0
327

मुम्बई। शादी हुए अभी सवा महीना भी नहीं हुआ कि अनुष्का शर्मा सिलाई कढ़ाई करना सीख रही हैं। लेकिन, यह सिलाई कढ़ाई अनुष्का शर्मा घरेलू कार्यों के लिए नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म सूई धागा के लिए सीख रही हैं।

जी हां, अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म सूई धागा में साधारण महिला के रूप में नजर आएंगी, जो सिलाई कढ़ाई के कार्य में ​दक्ष हो गई। अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए अनुष्का शर्मा ने सिलाई कढ़ाई का काम सीखना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि फिल्म सूई धागा में अनुष्का शर्मा वरुण धवन के साथ लीड भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन फिल्म’दम लगा के हइशा’ के निर्देशक शरत कटारिया करेंगे जबकि फिल्म का निर्माण यशराज फिल्मस बैनर तले मनीष शर्मा करने जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि फिल्म सूई धागा में अनुष्का शर्मा काफी शांत, समझदार और सशक्त महिला के किरदार में नजर आएंगी।

इसके अलावा इस साल अनुष्का शर्मा की परी, जीरो और संजय दत्त बायोपिक फिल्में रिलीज होंगी।