Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News इश्‍कजादे जोड़ी कर सकती है वापसी!

इश्‍कजादे जोड़ी कर सकती है वापसी!

0
324

मुम्‍बई। मेरी प्‍यारी बिंदु की शूटिंग में व्‍यस्‍त परिणीति चोपड़ा को एक के बाद एक फिल्‍म मिलने की ख़बरें सामने आ रही हैं। लगता है कि परिणीति चोपड़ा का नया लुक निर्माता निर्देशकों को काफी भाव चुका है।

ख़बर है कि टॉलीवुड अभिनेता महेश बाबू के साथ काम करने जा रही परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर के साथ अनीस बज्‍मी की अगली फिल्‍म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर के साथ उनके चाचा अनिल कपूर भी नजर आएंगे। हालांकि, पहले अर्जुन कपूर की जगह अभिषेक बच्‍चन को लेने की चर्चाएं तेज थी।

Arjun kapoor

सूत्रों की मानें तो मुबारकां फिल्‍म की पटकथा परिणीति चोपड़ा तक पहुंच चुकी है और परिणीति चोपड़ा पटकथा पढ़ने के बाद प्रोजेक्‍ट में दिलचस्‍पी दिखा रही हैं। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक तौर पर किसी भी प्रकार की सहमति या असहमति समाने नहीं आई है।

Parineeti Chopra New Image

दिलचस्‍प बात तो यह है कि इश्‍कजादे की सुपरहिट जोड़ी को किसी भी निर्माता निर्देशक ने दूसरी बार एक साथ लाने का प्रयत्‍न नहीं किया। दावत ए इश्‍क और किल दिल फ्लॉप होने के बाद परिणीति चोपड़ा ने कोई फिल्‍म साइन नहीं की और अपनी फिटनेस पर ध्‍यान लगाया। अब मेरी प्‍यारी बिंदु से कमबैक करने जा रही हैं।