Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News कुरकुरे गर्ल परिणीति की छीनी रातों की नींद!

कुरकुरे गर्ल परिणीति की छीनी रातों की नींद!

0
270

मुंबई। कुरकुरे गर्ल परिणीति चोपड़ा की रातों की नींद छीन गई। यदि आप सोच रहे हैं कि ऐसा परिणीति चोपड़ा के साथ प्‍यार के चक्‍कर के कारण हो रहा है या किसी मुश्‍किल के कारण तो, आप गलत हैं।

Parineeti Chopra 001
दरअसल, परिणीति चोपड़ा बड़े पर्दे पर दो साल बाद वापसी करने जा रही हैं, मेहनत को करनी पड़ेगी।

इश्‍कजादे अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को फिल्म ‘मेरी प्यार बिंदू’ की शूटिंग के लिए 24 घंटों से अधिक समय तक जागना पड़ा, जिसके चलते परिणीति काफी थक गईं।

परिणीति वर्तमान में फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता में हैं। इतना ही, अभिनेता आयुष्मान खुराना भी अपनी को-स्‍टार को गली गली रथ में घुमा रहे हैं।

meri pyari bindu
फिल्‍म में परिणीति चोपड़ा महत्‍वाकांक्षी अभिनेत्री जो बनीं हैं, अब उनकी महत्‍वाकांक्षा पूरी तो करनी होगी ना।

उन्होंने ट्विटर पर रात में फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गुरुवार को साझा किया, “25 घंटों तक जागी। बिंदू बहुत थक गई है।”

परिणीति आगामी फिल्म ‘मेरी प्यार बिंदू’ में महत्वकांक्षी अभिनेत्री की भूमिका में दिखाई देंगी। कोलकाता की पृष्ठभूमि वाली फिल्म में परिणीति के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे।

अक्षय रॉय निर्देशित फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा हैं।

-आईएएनएस