Friday, April 17, 2026
Home Gossip/News प्ररेणास्रोत बनकर खुश हैं परिणीत चोपड़ा

प्ररेणास्रोत बनकर खुश हैं परिणीत चोपड़ा

0
283

मुंबई। हालांकि वजन घटाने को लेकर परिणीति चोपड़ा को सोशल मीडिया पर कई लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक बनने पर खुशी है।

परिणीति चोपड़ा ने जब ‘लेडीज वर्सिज रिक्‍की बहल’ से बॉलीवुड में प्रवेश किया था, तब उनका वजन थोड़ा ज्यादा था।

Parineeti Chopra

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करने के साथ लिखा, “महिलाओं ने मुझसे कहा है कि मैंने उनकी जिंदगी बदल दी है। वे प्रसव के बाद बढ़ा वजन, किशोरावस्था के मोटापे जैसी समस्याओं से लड़ रही हैं और मैं उनकी प्रेरणा हूं। एक कलाकार के तौर पर मेरे लिए इससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं है।”

 

परिणीति ने आगे लिखा, “अगर मैं यह कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं। मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं। ढेर सारा प्यार।”

अभिनेत्री ने कहा कि पहले उन्होंने अपने रूप-रंग को लेकर काफी संघर्ष किया है। उन्होंने कहा, “सारी जिंदगी मैने अपनी लुक को लेकर संघर्ष किया है। मेरा मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन मैं इन बातों को हंसी में उड़ा देती थी।

परिणीति ने कहा, “आज लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या बॉलीवुड के दबाव में आकर मैंने अपना वजन घटाया है। इस पर मैं कहती हूं कि भगवान का शुक्र है कि मैं अभिनेत्री बनी और मुझ पर यह दबाव बना। मैं वह हासिल कर पाई जो मैं अन्यथा नहीं कर पाती।”
-आईएएनएस