गोलमाल अगेन टीम को ऐसे टॉर्चर कर रही हैं परिणीति चोपड़ा!

0
255

मुम्‍बई। फिल्‍मकार रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्‍म गोलमाल अगेन को लेकर काफी उत्‍सुक हैं और इसके सेट पर शूटिंग के दौरान होने वाली गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में फिल्‍मकार रोहित शेट्टी ने एक फोटो शेयर की, जिसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा गोलमाल अगेन टीम को टॉर्चर करते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने अभिनय के साथ साथ गायन में कदम रखा है और मिस चोपड़ा का नया गाना माना कि हम यार नहीं हाल ही में रिलीज हुआ है।

इस गाने को लेकर परिणीति चोपड़ा इतनी खुश और रोमांचित हैं कि एक ही दिन में गोलमाल अगेन टीम को परिणीति चोपड़ा ने दस बार गाना सुना डाला और उसके बाद जो हुआ, वो हाल फोटो बयान करती है।

रोहित शेट्टी ने परिणीति चोपड़ा की टांग खिंचाई करते हुए अपने इंस्‍टाग्राम पन्‍ने पर लिखा, ‘यह आज के दिन में दसवीं बार है, जब हमको माना कि हम यारा नहीं सुनने को मजबूर किया जा रहा है। पर, इसको पसंद करते हैं। ग्रेट जॉब परिणीति चोपड़ा।’

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।