Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अगले साल रिलीज होगी अनुष्‍का की ‘फिल्‍लौरी’

अगले साल रिलीज होगी अनुष्‍का की ‘फिल्‍लौरी’

0
205

मुंबई। फॉक्स स्टार स्टूडियो और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘फिल्लौरी’ अगले साल 31 मार्च को रिलीज होगी।

फिल्म की शूटिंग पंजाब में की गई है और इसमें दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा, मेहरीन पीरजादा और अनुष्का हैं।

अनुष्का ने ट्विटर पर इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, “मेरे पास आपके लिए एक खबर है। ‘फिल्लौरी’ 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी।”

anushka sharma sultan

फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, “हमें ‘फिल्लौरी’ की रिलीज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह एक रोमांटिक ढेर सारे देसी रंगों से भरी रोमांटिक फिल्म है। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है।”

अनुष्का के प्रोडक्शन बैनर ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।

फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक अनशई लाल ने किया है और इसका लेखन अन्विता दत्त ने किया है।

-आईएएनएस