Thursday, April 30, 2026
Home Hollywood + लेस्‍ली जोन्‍स ने दिया नस्‍ली टिप्‍पणियों का जवाब

लेस्‍ली जोन्‍स ने दिया नस्‍ली टिप्‍पणियों का जवाब

0
192

लॉस एंजेलिस। ‘Ghostbusters’ फिल्म की अभिनेत्री लेस्ली जोन्स ने नस्ली टिप्पणियों के जवाब में प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्हें हाल ही में ट्विटर पर नस्ली टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।

‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जोन्स ने सोमवार शाम को कई ट्वीट कर हमलों पर सीधे बात की। जोन्स ने कहा, “यह बेहद दुखद है कि इनमें से ज्यादातर टिप्पणियां ऐसी लग रही हैं जैसे वे नासमझ बच्चों ने की हों।”

Leslie Jones

अभिनेत्री ने कहा कि वह यह सारी घृणा देखकर ‘सुन्न’ महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानती कि कैसा महसूस करना चाहिए। मैंने शब्द और तस्वीरें और वीडियो देखे हैं। इसका अर्थ है कि लोगों ने घृणा प्रकट करने के लिए समय निकाला।”

जोन्स ने कहा, “मैं सोचती थी कि कुछ सेलेब्रिटीज के ट्विटर खाते क्यों नहीं होते। अब मुझे पता चल गया है। आप अच्छे नहीं रह सकते और प्रशंसकों से बातचीत नहीं कर सकते, क्योंकि लोग पागल हैं।”

जोन्स ने कहा कि वह मार्च में सोशल मीडिया मंच छोड़ने के बारे में सोच रही थीं, लेकिन फिल्म के निर्देशक पॉल फीग के कहने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

-आईएएनएस