Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News पोश्‍टर बॉयज रीमेक की शूटिंग अक्‍टूबर से

पोश्‍टर बॉयज रीमेक की शूटिंग अक्‍टूबर से

0
209

मुम्‍बई। अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल मराठी फिल्‍म पोश्‍टर बॉयज के हिन्‍दी रीमेक फिल्‍म की शूटिंग अक्‍टूबर से शुरू करने जा रहे हैं।

sunny deol

 

अभिनेता श्रेयश तलपदे इस फिल्‍म से निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्‍म की अधिकतर शूटिंग मुम्‍बई में की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्‍म को 40 से 45 दिन के अंदर पूरा शूट कर लिया जाएगा।

उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म 2017 में ही रिलीज की जाएगी। यह फिल्‍म उन तीन पहलवानों पर आधारित है, जो अचानक खुद को एक पोस्‍टर पर पाते हैं, जो पुरुष नसबंदी का प्रचार कर रहा है।

इस दौरान कई हास्‍य घटनाक्रम घटित होते हैं।