Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News हॉरर कॉमेडी फिल्‍म में दिखेंगे “प्रभु – तमन्‍ना”

हॉरर कॉमेडी फिल्‍म में दिखेंगे “प्रभु – तमन्‍ना”

0
358

बाहुबली अभिनेत्री तमन्‍ना भाटिया प्रभुदेवा के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आएंगी। इस फिल्‍म में प्रभुदेवा और तमन्‍ना भाटिया के अलावा सोनू सूद भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्‍म होगी। इसका फिल्‍म का निर्देशन एएल विजय करने जा रहे हैं। हिन्‍दी, तमिल और तेलुगु भाषा में बनने वाली इस फिल्म को प्रभु देवा के बैनर ‘प्रभु देवा स्टूडियो’ तले बनाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार अजय देवगन के साथ हिम्‍मतवाला में काम कर चुकी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया प्रभु देवा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित भी हैं और नर्वस भी। इसका मुख्‍य कारण प्रभु देवा का जबरदस्‍त नृत्‍य कौशल बताया जा सकता है। यह तमन्‍ना भाटिया एवं प्रभुदेवा की पहली फिल्‍म होगी।