Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News प्रतीक बब्बर के हाथ लगी बड़ी फिल्म, रजनीकांत से टक्कर

प्रतीक बब्बर के हाथ लगी बड़ी फिल्म, रजनीकांत से टक्कर

0
389

मुम्बई। जी हां, बागी 2 अभिनेता प्रतीक बब्बर के हाथ एक बड़ी फिल्म लग चुकी है। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ दो हाथ करते हुए नजर आएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रजनीकांत की अगली फिल्म दरबार में प्रतीक बब्बर एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म दरबार का निर्देशन ए आर मुरुगदास कर रहे हैं।

लंबे समय बाद रजनीकांत पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे और प्रतीक बब्बर नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। खूबसूरत अभिनेत्री नयनतारा रजनीकांत की प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी।

रजनीकांत के साथ काम करने को लेकर प्रतीक बब्बर काफी उत्सुक बताए जा रहे हैं। दरअसल, प्रतीक बब्बर को बेहतरीन अभिनय के बाद भी बॉलीवुड में बड़ी फिल्में काफी कम मिल रही हैं।