Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News धड़कन के सीक्‍वल की तैयारी शुरू, प्रेम सोनी करेंगे निर्देशन

धड़कन के सीक्‍वल की तैयारी शुरू, प्रेम सोनी करेंगे निर्देशन

0
576

मुंबई। सुनने में आया है कि अक्षय कुमार और शिल्‍पा शेट्टी अभिनीत फिल्‍म धड़कन का सीक्‍वल बनने जा रहा है। लेकिन इसके निर्देशन की जिम्‍मेदारी प्रेम सोनी को सौंपी गई है, जो इससे पहले दो बड़ी फ्लॉप फिल्‍में दे चुके हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2000 में प्रदर्शित अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की फिल्म धड़कन को धर्मेश दर्शन ने निर्देशित किया था। इसके सीक्‍वल को बनाने के लिए मोहित सूरी और विक्रम भट्ट जैसे निर्देशकों तक को अप्रोच की गई, लेकिन बात नहीं बन सकी।

dhadkan-movie

अब इस फिल्‍म का बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसका निर्देशन प्रेम सोनी करेंगें और इस फिल्‍म में नये चेहरे उतारे जा सकते हैं। हालांकि, पहले सूरज पंचोली, फवाद खान, श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारों के नाम सामने आये थे।

यदि सूत्रों की बात पर यकीन किया जाए तो फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू हो सकती है क्‍योंकि निर्माता अब इस मामले में अधिक देर नहीं करना चाहते।