Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News प्रियदर्शन का वैवाहिक जीवन खत्‍म

प्रियदर्शन का वैवाहिक जीवन खत्‍म

0
345

निर्देशक प्रियदर्शन और लिसी ने आपसी सहमति के साथ कानूनी तौर पर तलाक ले लिया। दोनों लंबे समय से अलग थे। मगर, संपत्‍ति को लेन देन को लेकर कोर्ट में मामला था। बुधवार को मद्रास कोर्ट में निर्देशक प्रियदर्शन एवं उनकी पत्‍नी लिसी ने एक समाधान के अंतर्गत अलग होने पर सहमति जताई।

जानकारी के अनुसार, प्रियदर्शन के पास एक थिएटर है, जो भी विवाद का हिस्‍सा था। अंत: अदालत ने प्रियदर्शन को 31 मार्च तक यह थिएटर चलाने की मंजूरी दी है। पद्मश्री से सम्‍मानित मलयालम, तमिल, तेलुगु एवं हिन्‍दी फिल्‍म निर्देशक के एक बेटी एवं एक बेटा है।

लिसी एवं प्रियदर्शन ने 1990 में शादी की थी। प्रियदर्शन का वैवाहिक जीवन अधिक लंबा नहीं चला। वर्ष 2015 में लीसी ने प्रियदर्शन के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। लिसी भी अभिनय की दुनिया से जुड़ी हुई हैं।