Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News होली नहीं खेल पाएंगी प्रियंका, लेकिन क्‍यों ?

होली नहीं खेल पाएंगी प्रियंका, लेकिन क्‍यों ?

0
238

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान के बाद अब व्‍यस्‍तता के कारण प्रियंका चोपड़ा भी अपने परिवार के साथ होली का त्‍योहार नहीं मनाएंगी।

अमेरिका में धारावाहिक ‘क्वांटिको’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा यह होली अपने परिजनों और दोस्तों के साथ नहीं मना पाएंगी। होली गुरुवार को मनाई जा रही है। प्रियंका ने होली न मना पाने का दुख मंगलवार को ट्विटर पर जाहिर किया।

Priyanka chopra in Quantico

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं भारत में होली मनाने से वंचित रह गई हूं।” दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने बेहद लोकप्रिय धारावाहिक ‘क्‍वांटिको’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस शो की अंतिम दो किश्‍तों की शूटिंग बाकी है। अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभा रहीं प्रियंका के साथ इसमें जोश हॉपकिंस व अन्य सितारे भी हैं।

इसके अलावा अभिनेत्री फिल्म ‘बेवॉच’ में हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ शूटिंग में व्‍यस्‍त रहेंगी। (आईएएनएस)