Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News असफलता के तनाव को ऐसे दूर भगाती हैं प्रियंका चोपड़ा

असफलता के तनाव को ऐसे दूर भगाती हैं प्रियंका चोपड़ा

0
271

मुम्‍बई। जैसा कि हम जानते हैं कि सफलता और असफलता कैरियर में धूप छांव की तरह है, जो हर व्‍यक्‍ति के जीवन में निहित है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्री किस तरह इससे अछूती रह सकती हैं।

इस बारे में बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘चाहे सफलता मिले या असफलता, मैं हमेशा खुद को चुनौती देने के लिए नए तरीकों की तलाश में रहती हूं, क्योंकि मैं बिना किसी पछतावे के जिंदगी जीने में यकीन रखती हैं।’

‘क्वांटिको’ जैसी शानदार टीवी सीरीज से विदेश में अपने अभिनय की छाप छोड़ रही प्रियंका चोपड़ा ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, ‘यह अविश्वसनीय, शानदार रहा है। मैं इस इच्छापत्र के मुताबिक, जीवन बिताती हूं कि अगर आप यह सपना देख सकते हैं, तो इसे पूरा कर सकते हैं। और मैंने इन रास्तों से गुजरते हुए जो सीखा है और जिनसे जुड़ी हूं, उसके लिए आभारी हूं।’

एक अन्‍य सवाल पर प्रियंका कहती हैं, ‘मुझे असफल होना पसंद नहीं।’ बात जारी रखते हुए अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘अगर मैं असफल होती हूं तो खुद को कमरे में बंद कर कंबल ओढ़ लेट जाती हूं। ढेर सारी आईसक्रीम खाती हूं और तनाव से बाहर आ जाती हूं।’

गौरतलब है कि क्‍वांटिको की शूटिंग के साथ साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्‍म बेवॉच के प्रचार में व्‍यस्‍त हैं। इस फिल्‍म से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्‍म जगत में कदम रखने जा रही हैं।

-आईएएनएस