Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News ‘क्‍वांटिको’ ऑडिशन से पहले छूटे अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पसीने

‘क्‍वांटिको’ ऑडिशन से पहले छूटे अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पसीने

0
255

मुम्‍बई। आपको जानकार हैरानी होगी कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘क्‍वांटिको’ करने से पहले कभी ऑडिशन नहीं दिया। लेकिन, ‘क्वांटिको’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को पहली बार ऑडिशन का सामना करना पड़ा जो प्रियंका चोपड़ा के लिए बहुत अजीब अनुभव था।

हालांकि, खुशकिस्‍मती से, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का ऑडिशन के दौरान दिया शॉट इतना दमदार निकला कि उनको मुख्‍य भूमिका मिल गई।

priyanka chopra

वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ‘अंदाज’, ‘फैशन’, ‘7 खून माफ’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए मशहूर प्रियंका ने चैट शो ‘गुड मॉर्निग अमेरिका’ में कहा कि पहली बार वह ‘क्वांटिको’ के ऑडिशन के दौरान दबाव में थी। भारत में इस तरह का ऑडिशन सामान्य नहीं है।

बेवॉच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मैंने कभी इस तरह का ऑडिशन नहीं दिया था जहां कमरे में सात लोग आपको एकटक देख रहे हैं। एक कलाकार के लिए यह बेहद अजीब स्थिति होती है।’

Priyanka chopra in Quantico

‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पारिश की भूमिका निभा रही अभिनेत्री ने कहा, ‘80,000 लोगों के सामने स्टेज पर मैं खुद को बेवकूफ की तरह पेश कर सकती हूं, लेकिन वह एक ऐसा पल था, जिसके बारे में सोच कर मेरे हाथ पसीने से तर बतर हो रहे थे। इसलिए मैं बाथरूम में जाकर खुद से ही बात कर रही थी कि ‘तुमने अब तक 50 फिल्में की हैं। क्या हो गया है तुम्हें?’ फिर मैं उनके सामने गई और मुझे यह भूमिका मिली।’

अमेरिकी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ भारत में भी सोमवार से स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर प्रसारित होगा। -आईएएनएस