Friday, October 25, 2024
HomeGossip/Newsएतराज का सीक्वल बनने की तैयारी, प्रियंका चोपड़ा होंगी लीड भूमिका में!

एतराज का सीक्वल बनने की तैयारी, प्रियंका चोपड़ा होंगी लीड भूमिका में!

मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों के लिए बड़ी ख़बर यह है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल अपनी हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।

पिछले बार प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में प्रकाश झा की हिंदी फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थीं। इस फिल्म को उम्मीद अनुसार बॉक्स आॅफिस पर सफलता नहीं मिली।

अब सुनने में आया है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी सुप​रहिट डेब्यु फिल्म एतराज के सीक्वल में नजर आ सकती हैं। फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने प्रियंका चोपड़ा को एतराज के सीक्वल के लिए अप्रोच की है।

सूत्रों का कहना है कि फिल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई फिल्म को नयी कहानी और नये नाम के साथ बनाने की योजना बना रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रियंका चोपड़ा और सुभाष घई के बीच वार्ता हो चुकी है।

हालांकि, इस प्रोजेक्ट पर अंतिम चर्चा होनी बाती है, जो आने वाले कुछ महीनों में होने की संभावना है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी अमेरिकी टेलीविजन सीरीज क्वांटिको 3 की शूटिंग कर रही हैं।

यदि सब कुछ अच्छा रहा है तो हो सकता है कि इस साल के अंत में प्रियंका चोपड़ा सुभाष घई की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दें।

CopyEdit
CopyEdithttps://filmikafe.com
Fimikafe Team जुनूनी और समर्पित लोगों का समूह है, जो ख़बरों को लिखते समय तथ्‍यों का विशेष ध्‍यान रखता है। यदि फिर भी कोई त्रुटि या कमी पेशी नजर आए, तो आप हमको filmikafe@gmail.com ईमेल पते पर सूचित कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments